रामपुर: मौसम ने ली करवट, आंधी और बारिश के चलते बिजली ठप, शहर के कई हिस्सों में अंधेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रविवार को आए तूफान ने जिले भर में बिजली आपूर्ति ठप कर दी। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र में पेयजलापूर्ति भी बाधित हो गई। कई जगह पेड़ तारों पर गिर जाने के कारण लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। रविवार दोपहर को एक बार मौसम ने करवट ली। शहर से …

रामपुर, अमृत विचार। रविवार को आए तूफान ने जिले भर में बिजली आपूर्ति ठप कर दी। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र में पेयजलापूर्ति भी बाधित हो गई। कई जगह पेड़ तारों पर गिर जाने के कारण लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। रविवार दोपहर को एक बार मौसम ने करवट ली। शहर से लेकर गांव तक तेज आंधी होर्डिंग-बैनर से लेकर कई पेड़ और खंभे तक अपने साथ उड़ा ले गई। आंधी-बारिश के कारण गांव से लेकर शहर तक बिजली लाइनों में फाल्ट हो गए और बिजली सप्लाई ठप हो गई।

शहर में जौहर अली मार्ग, गांधी समाधि, शौकत अली मार्ग, शाहबाद रोड, स्वार रोड, दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर जगह-जगह पेड़ टूट कर गिर पड़े। कई जगह हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल भी टूट कर गिर गए। जिससे शहर के अलावा जिले भर की विद्युत आपूर्ति चौपट पड़ी है। बिजली चौपट होने से वाटर सप्लाई भी ठप हो गई। देर शाम को फाल्ट सही हो जाने के बाद कुछ मोहल्लों में लाइट चालू हो सकी। जबकि कुछ मोहल्लों में बिजली मरम्मत का काम चल रहा था।

लोगों के इनवर्टर हुए ठप
रविवार दोपहर को आई तेज बारिश के बाद आंधी भी आ गई। जिसके बाद कई स्थानों पर पेड़ बिजली के तारों पर गिर जाने के कारण बिजली दोपहर में ही गुल हो गई। जानकारी मिलने के बाद सभी बिजली के कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में फाल्ट तलाशने निकल गए।करीब बजे बिजली सिविल लाइंस और ज्वालानगर क्षेत्र में सुचारू रुप से आ सकी।इस दौरान कई लोगों के इनवर्टर तक ठप हो गए।

33 हजार की लाइन में फाल्ट, बिलासपुर गेट में बिजली ठप
बिलासपुर गेट पर कई जगह पेड़ गिर जाने के कारण 33 हजार की लाइन में फाल्ट आजाने के कारण बग्गी, घेर तोगा सहित कई मोहल्लों में करीब आठ बजे तक बिजली ठप रहने के कारण मोहल्लों में अंधेरा छाया रहा। मोहल्लेवासी दिनभर अधिकारियों को फोन करते रहे। लेकिन अधिकारी भी फोन उठाने की जहमत नहीं उठा सके। इस दौरान कई मोहल्लों की पानी सप्लाई भी ठप हो गई।

आंधी आने के कारण कई जगह बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। कर्मचारी मरम्मत कार्य कर रहे हैं शाम तक बिजली आ जाएगी। -राजीव गर्ग,अधीक्षण अभियंता

संबंधित समाचार