हल्द्वानी: उत्तराखंड में बारिश का कहर, मलबे में फ‍ंसे वाहन, टूटी पेयजल लाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 24 घंटो से लगातार बारिश का कहर जारी है। नदी नाले उफान पर हैं। वहीं पिथौरागढ़, धानचूली में भारी बर्फबारी से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। पुलिस और प्रशासन ने भी पर्यटकों को अगले दो दिनों तक पहाड़ में सफर न करने के लिए अपील की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 24 घंटो से लगातार बारिश का कहर जारी है। नदी नाले उफान पर हैं। वहीं पिथौरागढ़, धानचूली में भारी बर्फबारी से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। पुलिस और प्रशासन ने भी पर्यटकों को अगले दो दिनों तक पहाड़ में सफर न करने के लिए अपील की है।

वहीं हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर वीरभट्टी पुल के पास चट्टान खिसकने से मलबा सड़क पर आ गया जिस कारण कई वाहन दलदल में फंस गए। मौसम विभाग ने 17 से 19 अक्तूबर तक उत्तराखंड के 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं हल्द्वानी में भी भारी बारिश के चलते गौला नदी उफना गई है।

 

जिस कारण सड़कों में जल भराव के साथ ही पेयजल लाइनों के टूटने का सिलसिला जारी हो गया है। चंबलपुल के पास रकसिया नाला उफनाने से मुख्य पेयजल लाइन भी टूट गई।

संबंधित समाचार