काशीपुर: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
काशीपुर, अमृत विचार। मुरादाबाद रोड पर पुराना ढेला पुल के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर 65 वर्षीय वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने बेटे के साले की शादी समारोह से वापस लौट रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के …
काशीपुर, अमृत विचार। मुरादाबाद रोड पर पुराना ढेला पुल के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर 65 वर्षीय वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने बेटे के साले की शादी समारोह से वापस लौट रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम नरपत नगर पीपलसाना थाना स्वार जिला रामपुर निवासी अकबर अली अपने साले मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी आरिफ की शादी में अपनी मां सरवरी बेगम के साथ गए हुए थे। रविवार सुबह अकबर अली अपनी 65 वर्षीय मां सरवरी के साथ वापस अपने घर नरपत नगर पीपलसाना लौट रहे थे। इस बीच मुरादाबाद रोड पर पुराना ढेला पुल के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर सरवरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका सरवरी के सात लड़के और एक लड़की है। सरवरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज गणेश भट्ट ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली का चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।
