रुद्रपुर: आईपीएल में सट्टा लगा रहे सात लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सटोरियों के खिलाफ कारवाई करते हुए पुलिस ने सट्टा खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने नकदी सहित मोबाइल व सट्टे की पर्चियां भी बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी शुरू कर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। सटोरियों के खिलाफ कारवाई करते हुए पुलिस ने सट्टा खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने नकदी सहित मोबाइल व सट्टे की पर्चियां भी बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

रविवार को कोतवाली परिसर में सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को पिछले काफी समय से सट्टे की सूचना मिल रही थी। जिस पर पुलिस कई बड़े सटोरियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि रम्पुरा क्षेत्र सहित अलग-अलग जगहों में में कई लोग आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे हैं। जिस पर रुद्रपुर कोतवाल के नेतृत्व में तीन टीमों को गठन कर उन क्षेत्र में छापमारी की।

इस दौरान पुलिस ने दूधियानगर के पास से दो लोगों, केदारनी चौके पास से तीन लोगों, ठंडी सड़क तिराहा व मॉडल कालोनी के पास से एक-एक व्यक्ति को सट्टे के लिए खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दूधियानगर निवासी विरेन्द्र, पूरन लाल शर्मा व मुकेश, रम्पुरा निवासी, गुलशन, अनिल व आकाश तथा फुलसूंगा निवासी रवि बिष्ट बताया।

वहीं पुलिस ने सभी के पास से करीब 22810 रुपए बरामद किए। वही आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस टीम में कोतवाल विक्रम सिंह राठौर, रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी, उनि. जितेन्द्र सिंह, कानि. आसिफ हुसैन, मुदिस्सर आजम, महेश राम, गणेश धनिक, अमित जोशी व प्रकाश सिंह शामिल थे।

संबंधित समाचार