अमेठी: अज्ञात वाहन की टक्कर से फौजी की हुई मौत, ग्रामीणों ने शव के साथ किया सड़क जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। रविवार देर शाम बाजार से घर वापस जा रहे फौजी को अज्ञात पिकप ने टक्कर मार दी, फौजी गम्भीर रूप से घायल हो गया। फौजी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मामले का खुलासा कर आरोपियों पर त्वरित …

अमेठी। रविवार देर शाम बाजार से घर वापस जा रहे फौजी को अज्ञात पिकप ने टक्कर मार दी, फौजी गम्भीर रूप से घायल हो गया। फौजी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मामले का खुलासा कर आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई के लिए बांदा टांडा राष्ट्रीय राज्यमार्ग को जाम कर दिया। जाम की खबर लगते ही जिला प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। परिजनों को मनाने अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी व पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरीगंज घटनास्थल पर पहुंचे। आखिर काफी मान मनोव्वल के बाद जाम खुल सका।

बता दें, रविवार शाम लगभग 6 बजे मुंशीगंज कोतवाली के सुलतानपुर रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दीनापुर मोड़ के पास अज्ञात पिकप ने बाइक सवार फौजी सन्तोष सिंह को टक्कर मार दी थी। पश्चिम दुआरा निवासी फौजी सन्तोष सिंह पुत्र स्व. बद्री प्रसाद सिंह घर से मुंशीगंज बाजार गए थे। सारा काम निपटाने के बाद वह मुंशीगंज से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक शारदन से आगे दीनापुर मोड़ के पास पहुंची ही थी तभी मुंशीगंज की ओर से आ रही अज्ञात पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

सूचना पर ग्रामीणों व परिजन नजदीक के संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने गम्भीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। जिनकी रास्ते में मौत हो गई। मृतक फौजी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी ग्राम पंचायत का प्रधान पद का चुनाव भी लड़ चुका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन से कुचलने के बाद वाहन चालक बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप आगे जाकर रोका और फिर चालाक ने वाहन को पीछे करके उनके ऊपर चढ़ा दिया था।

इस घटना से पश्चिम दुआरा गांव में कोहराम मचा हुआ है। मामले का खुलासा व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजन व ग्रामीण शव को सड़क पर रख कर रोड़ जाम कर दिए। जाम की सूचना व शांति व्यवस्था को लेकर जाम स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पाण्डेय अमेठी व सीओ गुरमीत सिंह गौरीगंज सहित जिले की कई थानों की फोर्स मौजूद रही।

संबंधित समाचार