बारिश का कहर: नैनीताल जिले की सात सड़कों पर यातायात हुआ ठप, यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेशभर में 24 घंटे से हो रही बरसात ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कई मार्गों पर मलबा आने से वाहन फंस गए हैं। नैनीताल पुलिस की ओर से जनपद में आने वाले पर्यटकों और आम नागरिकों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। ऐसे में अगर आप भी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेशभर में 24 घंटे से हो रही बरसात ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कई मार्गों पर मलबा आने से वाहन फंस गए हैं। नैनीताल पुलिस की ओर से जनपद में आने वाले पर्यटकों और आम नागरिकों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। ऐसे में अगर आप भी पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो सावधानी बरतें।

हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन।

इन मार्गों पर बढ़ गई है परेशानी
1- रूसी बाईपास/ कालाढूंगी रोड में अत्यधिक वर्षा होने से नालों का पानी मार्ग में आ जाने से मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है।
2- वीरभट्टी के पास अत्यधिक मात्रा में मलबा आ जाने से मार्ग पूर्णरूप से बंद है।
3- खैरना के पास मलबा आ जाने के कारण मार्ग पूर्ण रूप से बंद है।
4- विनायक पदमपुर भीमताल में मालवा आ जाने के कारण मार्ग पूर्णरूप से बंद है।
5- राष्ट्रीय राजमार्ग 121/309 में गर्जिया चौकी से आगे मौहान के बीच में पनोद व धनगढ़ी के नाले उफान में होने के कारण मार्ग पूर्णरूप से बाधित है।
6- कॉर्बेट रामनगर के पास मलबा आ जाने के कारण मार्ग पूर्ण रूप से बाधित है।
7- बैलपडाव करकट नाला के पास रोड बह जाने के कारण रामनगर मार्ग पूर्ण रूप से बंद है। रामनगर जाने वाले यात्रीगण व वाहन चालक बाजपुर होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।

नैनीताल रोड पर वीरभट्टी पुल के पास मलबा आने से वाहन दलदल में फंस गए।

नैनीताल पुलिस ने यात्रियों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि लगातार अत्यधिक वर्षा होने के कारण किसी सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं। किसी बड़े पेड़ व खिसकने वाले चट्टानों या पहाड़ के आसपास ना रुकें। यातायात पूर्ण रूप से सुचारू होने पर नैनीताल पुलिस के द्वारा अवगत कराया जाएगा।

संबंधित समाचार