हल्द्वानी: राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का ट्रायल 21 और 22 अक्तूबर को

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बालक एवं बालिका वर्ग में नैनीताल जिले की टीम का चयन 21 व 22 अक्टूबर को होगा। प्रतियोगिता के संचालक पीयूष कुमार ने बताया कि नैनीताल जिले की टीम के चयन के लिए गुरुवार व शुक्रवार को दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल, उदयलालपुर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बालक एवं बालिका वर्ग में नैनीताल जिले की टीम का चयन 21 व 22 अक्टूबर को होगा।

प्रतियोगिता के संचालक पीयूष कुमार ने बताया कि नैनीताल जिले की टीम के चयन के लिए गुरुवार व शुक्रवार को दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल, उदयलालपुर आरटीओ रोड हल्द्वानी में प्रातः नौ बजे से शुरू होगा। इसमें अंडर-13 बालक-बालिका, अंडर-15 बालक-बालिका, अंडर-19 बालक-बालिका एवं पुरुष-महिला टीम का चयन किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ी उत्तराखंड राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रतियोगित से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी उनके मोबाइल नंबर 7533866661 या किशन तिवारी के मोबाइल नंबर 7078118523 पर संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार