जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के द्रागड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। आतंकवादियों के सुरक्षा बलों …
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के द्रागड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।
आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें…
आतंकवादी साजिश का मामला: कश्मीर के कई स्थानों पर एनआईए ने मारा छापा
