संभल : सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। घर की साफ-सफाई कर कचरे को कूड़े के ढेर में फेंकने जा रही महिला को बाइक सवार ने रौंद डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि आरोपी चालक मौके से भाग निकला। महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा है। घटना रजपुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत दीपपुर डांडा गांव की है। दीनदयाल कुशवाहा की पत्नी …

संभल, अमृत विचार। घर की साफ-सफाई कर कचरे को कूड़े के ढेर में फेंकने जा रही महिला को बाइक सवार ने रौंद डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि आरोपी चालक मौके से भाग निकला। महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा है। घटना रजपुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत दीपपुर डांडा गांव की है।

दीनदयाल कुशवाहा की पत्नी माया देवी बुधवार की सुबह गवां-अनूपशहर मार्ग पार कर रही थी, तभी अनूपशहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको जबरदस्त टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

वहीं, खेतों में काम करने जा रहे लोगों ने महिला को घायल देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस और परिजन घायल महिला को आनन-फानन में रजपुरा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार