आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने खान परिवार की उम्मीदों पर फेरा पानी
मुंबई। स्टार किड आर्यन खान की क्रूज डग्स पार्टी मामले में जमानत याचिका खारिज हो गई है। आर्यन के साथ बाकी दो आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। पिछली कई सुनवाईयों से स्टार किड की जमानत याचिका खारिज हो रही थी। आज किंग खान के साथ आर्यन …
मुंबई। स्टार किड आर्यन खान की क्रूज डग्स पार्टी मामले में जमानत याचिका खारिज हो गई है। आर्यन के साथ बाकी दो आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। पिछली कई सुनवाईयों से स्टार किड की जमानत याचिका खारिज हो रही थी। आज किंग खान के साथ आर्यन की मां गौरी खान सभी ये आस लगाए बैठे थे कि आज आर्यन छूट जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कोर्ट ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
आर्यन खान के वकील अब हाईकोर्ट जाने का प्लैन बना रहे हैं। आर्यन को अभी भी आर्थर रोड जेल में कुछ दिन और रहना पड़ेगा। NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे़ ने आज केवल सत्यमेव जयते’ कहकर रिएक्शन दिया। आर्यन खान की तरफ से आज सीनियर एडवोकेट अमित देसाई, वकील सतीश मानशिंदे और शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी कोर्ट पहुंचे।

मुंबई स्पेशल कोर्ट में आज लंबी बहस चली थी। दोंनो पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें की। एनसीबी के मुताविक आर्यन के इंटरनेशनल ड्रग पेडलर्स के साथ कनेक्शन हैं जिसकी जांच होंनी चाहिए। वहीं आर्यन खान के वकील अमित देसाई ने उनकी गिरफ्तारी को बेबुनियाद बताया। उन्होंने मुताबिक आर्यन के पास के कोई ड्रग्स या कैश नहीं मिला।

