केदारनाथ से लौटते समय खाई में गिरी कार, सेवानिवृत्त बिग्रेडियर समेत पांच की मौत, दो घायल
पिथौरागढ़, अमृत विचार। केदारनाथ से लौट रहे सेवानिवृत्त बिग्रेडियर की कार पिथौरागढ़-थल मार्ग में मुवानी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में ब्रिगेडियर समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। बुधवार सुबह करीब पांच बजे के आसपास हुए हादसे का संचार सेवा ठप होने से वजह से …
पिथौरागढ़, अमृत विचार। केदारनाथ से लौट रहे सेवानिवृत्त बिग्रेडियर की कार पिथौरागढ़-थल मार्ग में मुवानी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में ब्रिगेडियर समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। बुधवार सुबह करीब पांच बजे के आसपास हुए हादसे का संचार सेवा ठप होने से वजह से देर में पता लग सका।
पिथौरागढ़ के बूंगा गांव निवासी ब्रिगेडियर विनोद चंद अपने परिजन और नेपाल निवासी पुरोहितों के साथ कुलदेवता की मूर्ति और बर्तनों को नहलाने के लिए केदारनाथ गए थे। वापस लौटते समय कार मुवानी के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण सहायता के लिए मौके पर पहुंचे। संचार सेवा ठप होने के कारण घंटों बाद थल पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला।
हादसे में बिग्रेडियर विनोद चंद (65) पुत्र विक्रम चंद, निवासी बुंगा हाल निवासी चिमिस्या नौला पिथौरागढ़, नरेंद्र चंद पुत्र कल्याण चंद, निवासी बुंगा पिथौरागढ़, दीपक अवस्थी पुत्र शिव दत्त अवस्थी निवासी पाटन जिला बैतड़ी नेपाल, मनमोहन जोशी पुत्र विशन दत्त जोशी निवासी पाटन सैलड़ नेपाल और रघुवीर चंद पुत्र कुंवर चंद निवासी बुंगा पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीवान चंद (68) निवासी बुंगा और बल बहादुर बिष्ट निवासी पोड़ी, नेपाल घायल हो गए।
