हल्द्वानी: एनसीसी की 17 सीटों के लिए उमड़ी छात्राएं, बहाया खूब पसीना
हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में प्रवेश पाने के लिए इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय की छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। बृहस्पितवार को 28 बटालियन एनसीसी के अधिकारियों की देखरेख में कॉलेज में 17 सीटों के लिए शारीरिक परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 150 से अधिक छात्राओं ने दमखम …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में प्रवेश पाने के लिए इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय की छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। बृहस्पितवार को 28 बटालियन एनसीसी के अधिकारियों की देखरेख में कॉलेज में 17 सीटों के लिए शारीरिक परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 150 से अधिक छात्राओं ने दमखम दिखाया। एनसीसी के अधिकारियों के अनुसार, चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतते हुए सेना के मानकों का पूरा ध्यान रखा गया है।

केयर टेकर (एनसीसी) डॉ. रेखा जोशी ने बताया कि कॉलेज में पिछले साल नवंबर में एनसीसी की शुरुआत हुई थी। पिछले साल जागरूकता के अभाव में ज्यादा बच्चे नहीं आ सके थे। इस बार 17 सीटें हैं। उसके लिए 150 से ज्यादा बच्चों ने आवेदन किया है। इसमें बीए, बीएससी और बीकॉम फर्स्ट ईयर के बच्चों का सेलेक्शन होगा। शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होगा।

28 बटालियन एनसीसी के अधिकारी सूबेदार किशोर कुमार थापा ने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल व प्रेरित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। एनसीसी की भर्ती के लिए छात्राओं में उत्साह है। सेना में जिस प्रकार से चयन होता है, उसी तरह से पूरे मानकों के आधार पर चयन प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि पात्रता के लिए लंबाई का मानक 160 सेमी और वजन 55 किग्रा. से अधिक होना चाहिए। इस मौके पर हवलदार प्रवीण सिंह चुफाल, मंगल सिंह, चंद्र सिंह, प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसडी तिवारी, डॉ. मंजू कांडपाल, डॉ. ललिता जोशी, डॉ. गीता पंत आदि रहे।
