हल्द्वानी: पहाड़ में 180 रुपए किलो बिक रहा टमाटर, प्याज 100 पर पहुंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसमी आपदा ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। पहाड़ों में महंगाई बेलगाम हो गई है। मैदानी इलाकों से खाने पीने के सामान की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो जाने से समान के दाम बेलगाम हो गए हैं। मैदानी इलाकों में इस समय टमाटर 50 रुपए किलो और प्याज 40 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसमी आपदा ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। पहाड़ों में महंगाई बेलगाम हो गई है। मैदानी इलाकों से खाने पीने के सामान की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो जाने से समान के दाम बेलगाम हो गए हैं।
मैदानी इलाकों में इस समय टमाटर 50 रुपए किलो और प्याज 40 रुपए किलो में मिल रहा है। बारिश से पहले पहाड़ में भी टमाटर के दाम 70 तो प्याज के दाम 50 रुपए प्रति किलो था।

मंगलवार के बाद से हालात पूरी तरह से बिगड़ गए हैं। मैदानी इलाकों से सामान की आपूर्ति बंद हो गई है। पहाड़ों मे जो कुछ माल बचा है उसको ही बेचा जा रहा है। यही नहीं राशन के सामान का भी यही हाल है। ऊंचे दामों में चीनी, चायपत्ती, आटा मिल रहा है। इसके बाद भी कई स्थानों में खाने पीने का सामान खत्म होने की भी बात सामने आ रही है। रुपया होने के बाद भी लोगों को सामान नहीं मिल पाया।

इधर ज्योलीकोट में भी हाल बुरे हैं। आपदा के बाद अब पहाड़ों में राशन की किल्लत से लोग परेशान हैं। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सूर्याजाला, दोगड़ा, चोपड़ा में सड़क टूट जाने से गांवो का संपर्क टूट चुका है। जिससे गांव में राशन नहीं पहु्ंच पा रहा है। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द राहत पहुंचाने की मांग की है।

सूर्याजाला सड़क दो सौ मीटर तक बह गई है। जिससे संपर्क कट चुका है आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से अनुरोध है कि जल्द से जल्द सड़क ठीक करें। जिससे ग्रामीणों को राहत मिलें- सुमन सूर्या, ग्राम प्रधान

घर का राशन तक नहीं ला पा रहे हैं। सड़क बह जाने से ड्यटी जाने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ड्यूटी जाने से पहले गौला पार करनी पड़ रही है।- आनंन्द सिंह सूर्या, ग्रामीण

संबंधित समाचार