बरेली: रेलवे ट्रैक धंसने और जलभराव की वजह से एक बार फिर से कई गाड़ियों के रुट बदले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने काठगोदाम-रामपुर रेल खंड में मिट्टी का कटान और जल भराव की वजह से कई गाड़ियों के संचालन में संसोधन किया है। इन गाड़ियों को अब नए समय पर संचालित किया जाएगा। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 05013/05014 काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस विशेष गाड़ी …

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने काठगोदाम-रामपुर रेल खंड में मिट्टी का कटान और जल भराव की वजह से कई गाड़ियों के संचालन में संसोधन किया है। इन गाड़ियों को अब नए समय पर संचालित किया जाएगा।

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 05013/05014 काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक लालकुआं-जैसलमेर-लालकुआं के बीच चलाई जाएगी। यह गाड़ी लालकुआं-काठगोदाम-लालकुआं के के बीच निरस्त रहेगी।

ठीक इसी तरह से 21 अक्टूबर से 02039/02040 नई दिल्ली-काठगोदाम-नई दिल्ली, 03019/03020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा, 04125/04126 देहरादून-काठगोदाम-देहरादून, 05043/05044 लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन, 04690/04689 जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी, 04667/04668 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम, 02091/02092 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम तक जाने वाली ट्रेनों को अभी काठगोदाम से ही संचालित किया जाएगा।

संबंधित समाचार