हल्द्वानी: गौलापार के नशेड़ी को झूठी सूचना देना पड़ा महंगा, 10 हजार का चालान और स्कूटी हुई सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे की हालत में पुलिस को अभद्रता की झूठी सूचना देना गौलापार के एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी शिवराज सिंह रावत निवासी बागजाला गौलापार के खिलाफ धारा 83 के तहत 10 हजार रुपए का चालान कर गिरफ्तार किया है। साथ ही नशे की हालत में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नशे की हालत में पुलिस को अभद्रता की झूठी सूचना देना गौलापार के एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी शिवराज सिंह रावत निवासी बागजाला गौलापार के खिलाफ धारा 83 के तहत 10 हजार रुपए का चालान कर गिरफ्तार किया है। साथ ही नशे की हालत में बिना कागजात के वाहन चलाने पर स्कूटी भी सीज कर दी।

पुलिस जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने उच्चाधिकारियों व थाना काठगोदाम पुलिस को बार-बार फोन कर खुद के साथ पूर्वी खेड़ा गौलापार में एक रेस्टोरेंट स्वामी द्वारा अभद्रता करने की सूचना दी। जिस पर एसआई भुवन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्टोरेंट स्वामी व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ पर किसी के साथ अभद्रता या अन्य घटना होना सामने नहीं आया। जांच में अभद्रता की घटना की सूचना झूठी पाई गई।

इस बीच मौके पर मौजूद आरोपी स्कूटी लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर स्कूटी को रोका तो व्यक्ति नशे की हालत में मिला। स्कूटी के कागजात भी नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस टीम ने चालान की कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवराज को गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार