बरेली: ट्रक खराब, सीतापुर हाईवे फिर जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। बुधवार को रेलवे क्रॉसिंग हुलास नगरा पर 11 घंटे मरम्मत कार्य समाप्त होने के बाद गेट को खोल दिया गया। सुबह तक सब कुछ सामान्य रहा। इसके बाद राजमार्ग पर एक ट्रक खराब हो जाने के बाद जाम लग गया, जो गुरुवार देर शाम तक लगा रहा। गुरुवार सुबह करीब आठ …

फतेहगंज पूर्वी, अमृत विचार। बुधवार को रेलवे क्रॉसिंग हुलास नगरा पर 11 घंटे मरम्मत कार्य समाप्त होने के बाद गेट को खोल दिया गया। सुबह तक सब कुछ सामान्य रहा। इसके बाद राजमार्ग पर एक ट्रक खराब हो जाने के बाद जाम लग गया, जो गुरुवार देर शाम तक लगा रहा। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बहगुल नदी के पुल के समीप एक ट्रक अचानक खराब हो जाने से राजमार्ग पर जाम के हालात बन गए।

दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाने से लोग जाम से जूझने लगे। कई घंटों के प्रयास के बाद पुलिस ने ट्रक को सड़क से किसी तरह हटवाया। कतारें इतनी लंबी होने के चलते वाहन आगे निकलने की होड़ में जाम में फंसते चले गए। देर शाम तक राजमार्ग पर जाम के हालात बने हुए थे।

यहां बता दें कि राजमार्ग पर लोगों को जाम से जूझते बरसों गुजर गई हैं परंतु इससे निजात दिलाने को प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जाम लगने से हर व्यक्ति प्रभावित हो जाता है। किसी को स्कूल तो किसी को ड्यूटी जाने में देरी हो जाती है।

संबंधित समाचार