बरेली: जिले के करीब 56 स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी
बरेली, अमृत विचार। मीरगंज, शेरगढ़ और बहेड़ी के करीब 56 स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। छुट्टी के बाद गुरुवार को जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। हालांकि, संबंधित स्कूलों के बीईओ ने आसपास के जिन स्कूलों में जलभराव नहीं हुआ है वहां शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए …
बरेली, अमृत विचार। मीरगंज, शेरगढ़ और बहेड़ी के करीब 56 स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। छुट्टी के बाद गुरुवार को जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। हालांकि, संबंधित स्कूलों के बीईओ ने आसपास के जिन स्कूलों में जलभराव नहीं हुआ है वहां शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। बताया जा रहा है कि शेरगढ़ में बाढ़ प्रभावित एक स्कूल की चहारदीवारी भी गिर गई।
बाढ़ प्रभावित स्कूलों में बाढ़ का पानी खत्म होने के बाद स्कूलों की सफाई भी सबसे बड़ी चुनौती होगी। सरकारी स्कूलों में सफाईकर्मी नहीं हैं। इसलिए स्कूलों की सफाई गांव के सफाईकर्मी ही करते हैं। स्कूलों में बाढ़ के पानी से फर्श पर मलबा जमा हो जाता है जिसे साफ करने में अधिक समय लगेगा। जहरीले कीड़ों का खतरा भी रहेगा।
स्कूलों में पानी भरने की सूचना मिली है। इन स्कूलों में पानी कम होने के बाद सफाई कराई जाएगी। उसके बाद स्कूलों को संचालन किया जाएगा। -विनय कुमार, बेसिक शिक्षाधिकारी
