आज का राशिफल | 22 अक्टूबर, 2021
मेष राशि आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको ज़िम्मेदारी वाला पद मिल सकता है। व्यवसाय में आपको उच्च धन लाभ प्राप्त होगा। किसी पर भी ज्यादा विश्वास करने से बचना चाहिये। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। वृष राशि आज जॉब में उच्चाधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। …
मेष राशि
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको ज़िम्मेदारी वाला पद मिल सकता है। व्यवसाय में आपको उच्च धन लाभ प्राप्त होगा। किसी पर भी ज्यादा विश्वास करने से बचना चाहिये। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे।
वृष राशि
आज जॉब में उच्चाधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके सामने अचानक परेशानियां बढ़ सकती है। पड़ोसियों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। खांसी और इन्फेक्शन की संभावना बन रही है। आपके खर्च अचानक बढ़ने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
आज आपको नये सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की मदद से काम का तनाव दूर होगा। आप सभी काम मन लगाकर करेंगे। सूझबूझ से परेशानियों को सुलझा लेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्ध विवाह में परिणित हो सकते हैं।
कर्क राशि
आज फाइनेंस से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कारोबारियों को बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अपने काम से काम रखें दूसरों पर ज्यादा सवाल खड़ा न करें।
सिंह राशि
आज आप मन से काफी संतुष्ट महसूस करेंगे। राजनीतिक संबंध आपको काफी मदद करने वाले हैं। आपको नया रोजगार प्राप्त हो सकता है। किसी विशेष कार्य से यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर गहरा प्रभाव रहेगा।
कन्या राशि
आज दाम्पत्य संबंधों में तनाव रहेगा। आपके कुछ काम रुक सकते हैं। अपने काम में एकाग्रता अवश्य रखें। नजदीकी रिश्तों को नजरअंदाज न करें। क्रोध और जल्दबाज़ी के कारण नुकसान हो सकता है।
तुला राशि
आज कार्यक्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धियां मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। पार्टनर्स के साथ विश्वास में कमी हो सकती है। सन्तान के करियर को लेकर परेशानी दूर होगी। समझदारी से विरोधियों की योजनाओं को निष्फल कर देंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ने वाला है। आय के साधनों में वृद्धि मिलेगी। शेयर मार्केट में निवेश सावधानी पूर्वक करें। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी चाहिये। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।
धनु राशि
आज तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। मन में अनावश्यक विचार बने रहेंगे। उधार दिया हुआ धन कठिनाई से प्राप्त होगा। बॉस आपके काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण आप कुछ नाराज भी हो सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर बदनामी हो सकती है।
मकर राशि
आज व्यक्तिगत परेशानियों को अपरिचित लोगों से शेयर न करें। गृहकार्यों में बाधा आ सकती है। घर में आरोप-प्रत्यारोप का वातावरण रहेगा। लीवर में सूजन जैसी परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है।
कुंभ राशि
आज अनुशासन और मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। सुख के साधनों पर आप धन खर्च करेंगे। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। परिवार में एकता और आपसी सामंजस्य में वृद्धि होगी।
मीन राशि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। दिखावे और आडम्बर से बचना चाहिए। विवादित मामलों का हल निकलेगा। सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है।
