रायबरेली: कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जानें क्यों…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शिवगढ के ढोढ़वापुर में कोटेदार द्वारा राशन की घटतौली और अधिक पैसे लिए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मामले को लेकर संपर्क मार्ग अहलादगढ़ गंगाखेड़ा पर प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि कई सालों से ग्राम पंचायत ढोढ़वापुर के कोटेदार के खिलाफ राशन कार्ड धारियों में रोष है। राशन कम दिया …

रायबरेली। शिवगढ के ढोढ़वापुर में कोटेदार द्वारा राशन की घटतौली और अधिक पैसे लिए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मामले को लेकर संपर्क मार्ग अहलादगढ़ गंगाखेड़ा पर प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि कई सालों से ग्राम पंचायत ढोढ़वापुर के कोटेदार के खिलाफ राशन कार्ड धारियों में रोष है। राशन कम दिया जाता है तो साथ ही रुपए भी अधिक लिए जाते हैं।

मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग अहलादगढ़ गंगा खेड़ा पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि  आधा किलो से लेकर एक किलो राशन की घटतौली होती है, तो वहीं अधिक पैसा भी लिया जाता है। सितंबर में निशुल्क मिलने वाले राशन का भी पैसा लिया गया।

क्या कहते ग्रामीण

ग्रामीण रमाकांत का कहना है कि तीन रुपए किलो गेहूं भी देते हैं और चावल भी तीन रूपये  किलो देते हैं। जबकि गेहूं दो रुपया किलो मिलना चाहिए। वहीं गंगा खेड़ा निवासी लवकुश का कहना है कि सितंबर में मिलने वाले निशुल्क राशन के भी पैसे लिए गए।

जब ग्रामीण हरिओम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राशन के 85  रुपए होते हैं लेकिन कोटेदार द्वारा 100 रुपए लिए जाते हैं। वहीं ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ ग्रामीणों में रोष है। कोटेदार के विरुद्ध शिकायत थी जिसकी जांच होनी चाहिए।

संबंधित समाचार