हल्द्वानी: आपदा से रोडवेज को रोजाना 3 लाख का नुकसान
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले दिनों भारी बरसात की वजह से रोडवेज को भी बड़ा नुकसान हुआ है। पहाड़ में रास्ते बंद होने से हल्द्वानी व काठगोदाम डिपो की 25 से अधिक बसों का संचालन ठप हो गया है। दो दिन से पहाड़ों के लिए बसें नहीं चलने से रोडवेज को प्रतिदिन तीन लाख रुपए से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले दिनों भारी बरसात की वजह से रोडवेज को भी बड़ा नुकसान हुआ है। पहाड़ में रास्ते बंद होने से हल्द्वानी व काठगोदाम डिपो की 25 से अधिक बसों का संचालन ठप हो गया है। दो दिन से पहाड़ों के लिए बसें नहीं चलने से रोडवेज को प्रतिदिन तीन लाख रुपए से अधिक नुकसान हो रहा है। रोडवेज ने हल्द्वानी से टनकपुर, बनबसा, सितारगंज रूट के लिए गुरुवार से बसों का संचालन शुरू कर दिया है।
हल्द्वानी स्टेशन प्रभारी इंद्रा भट्ट ने बताया कि टनकपुर को वाया चोरगलिया होकर जाने वाली बसों का संचालन शुरू कर दिया है। गौला पुल बंद होने की वजह से बसें काठगोदाम होते हुए भेजी जा रही हैं। ऐसे में चोरगलिया वाया टनकपुर रूट पर 15 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा।
इसके अलावा काठगोदाम डिपो की नैनीताल बस सेवा भी शुरू हो गई है। फिलहाल एक ही बस संचालित की जा रही है, जो भीमताल, भवाली होते हुए नैनीताल जाएगी। पहाड़ की अन्य सभी सेवाएं बंद चल रही हैं। सभी बसों से प्रतिदिन 10 से 20 हजार किराया आता था।
