हरदोई: सड़क किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। शुक्रवार को सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी हैं। जिलें में बिलग्राम क्षेत्र अंतर्गत कानपुर मार्ग पर पटेल …
हरदोई। शुक्रवार को सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी हैं।
जिलें में बिलग्राम क्षेत्र अंतर्गत कानपुर मार्ग पर पटेल डिग्री कॉलेज के सामने शुक्रवार की सुबह लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। राहगीरों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं आसपास के लोगों के अनुसार हत्या के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया गया है। सड़क किनारे शव पाए जाने की खबर मिलते ही वहां दर्जनों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बता दें की जिले में पिछले कुछ महीनों से अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला चला आ रहा है। इसमें कई प्रकरणों खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर सकी।
