मध्य प्रदेश के कलाकार अयोध्या में रचने जा रहे हैं इतिहास, जानें कैसे?
अयोध्या। हरदा मध्य प्रदेश के कलाकारों का कौशल अयोध्या में कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। अवध इंटरनेशनल स्कूल आशापुर में अनाज से दुनिया की सबसे बड़ी कलाकृति बनने जा रही है। अनाज के दानों से श्रीराम-जानकी व हनुमान की छवि एक साथ साकार हो रही है। अवध इंटरनेशनल स्कूल आशापुर में 11 हजार वर्ग …
अयोध्या। हरदा मध्य प्रदेश के कलाकारों का कौशल अयोध्या में कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। अवध इंटरनेशनल स्कूल आशापुर में अनाज से दुनिया की सबसे बड़ी कलाकृति बनने जा रही है। अनाज के दानों से श्रीराम-जानकी व हनुमान की छवि एक साथ साकार हो रही है। अवध इंटरनेशनल स्कूल आशापुर में 11 हजार वर्ग फीट के भूखंड पर 125 कुंतल अनाज से हरदा के 60 कलाकार श्रीराम-जानकी की छवि उकेर रहे हैं।
हरदा म.प्र. के कृषि मंत्री कमल पटेल की कर्मभूमि है। उनके सानिध्य में सतीश गुर्जर व उनकी टीम द्वारा पूर्व राष्ट्रपति महामहीम अब्दुल कलाम व स्वामी विवेकानन्द जी की अनाज के दानों से बनाई गई कलाकृति विश्व रिकार्ड में स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। एक और विश्व रिकार्ड की ओर अग्रसर श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में हरदा जिला म.प्र. के लगभग 60 कलाकारों द्वारा सतीश गुर्जर के नेतृत्व में 11 प्रकार के सवा सौ क्विंटल अनाज के दानों से भगवान श्रीराम,माता जानकी व हनुमान जी की भव्य एवं विश्व की सबसे बड़ी कलाकृति बनाई जा रही है। जो लगभग 10800 वर्ग फिट में होगी। यह कलाकृति खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्थान के सहयोग से कलाकार सतीश गुर्जर के नेतृत्व में तैयार की जा रही है।
संस्थान के अध्यक्ष कृषि मंत्री कमल पटेल के पुत्र संदीप पटेल स्वंय अयोध्या में टीम की हौसला अफजाई के लिए मौजूद हैं। शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख मुकुन्द, संस्कार भारती मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रमोद झा, उत्तर प्रदेश सरकार के विधि मंत्री ब्रजेश पाठक, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की मौजूदगी में इस कलाकृति का लोकार्पण होगा।
