रायबरेली: संदिग्ध अवस्था में साड़ी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में साड़ी के फंदे से आंगन के जाल पर लटकता मिला। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के पूरे दरोगा मजरे बेवल गांव में महेश कुमार यादव का शव …

रायबरेली। जिले में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में साड़ी के फंदे से आंगन के जाल पर लटकता मिला। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के पूरे दरोगा मजरे बेवल गांव में महेश कुमार यादव का शव घर की आंगन के जाल में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मृतक के छोटे भाई कमलेश ने शव को सबसे पहले देखा और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दयानंद तिवारी ने शव को नीचे उतरवाया।

वहीं बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता दशरथ यादव व माता राजकुमारी मौके पर पहुंचे। जहां मृतक के पिता ने बताया कि बेटे की शादी तीन साल पहले मनीषा से हुई थी और उसका नौ महीने का एक बेटा भी है। पत्नी मनीषा बच्चे को लेकर दो दिन पहले मायके गई है।

वहीं नसीराबाद थानाध्यक्ष दयानंद तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

संबंधित समाचार