बाराबंकी: जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को दिया आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद के साथ जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद पुलिस सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलने के बाद प्रेसवार्ता करके बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर सरकार की तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान जिले के अधिकारियों …

बाराबंकी। जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद के साथ जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद पुलिस सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलने के बाद प्रेसवार्ता करके बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर सरकार की तैयारियों की जानकारी दी।

इस दौरान जिले के अधिकारियों के साथ जिले में बाढ़ की स्थिति और जिला प्रशासन की ओर से संचालित राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा के बारे में बताते हुए पीड़ितों की हर संभव मदद की जाने के पुख्ता इंतजाम बताए।

इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी पीड़ितजनों को त्वरित राहत पहुंचाई जाए। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था के लिए जनरेटर, इमरजेंसी लाइट, मोमबत्ती की उचित व्यवस्था की जाए।

जलशक्ति मंत्री डॉ. सिंह ने जिला प्रशासन की ओर से बिना किसी भेदभाव के साथ बाढ़ के कारण हुई क्षति का आंकलन कर प्रभावित परिवारों व कृषकों को समय से राहत पहुंचाई जाने की बात कही। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानवों के साथ-साथ पशुओं के चारे-पानी, उपचार व आवास के समुचित बन्दोबस्त किए जाए।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि प्रभावित ग्रामों के लिए नोडल अधिकारी नामित कर जलभराव वाले ग्रामों में पीड़ित लोगों को लंच पैकेट का वितरण कराया जा रहा है। वहीं ग्रामवासियों के लिए प्रकाश की भी उचित व्यवस्था की जा रही है।

जल शक्ति मंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देकर निगरानी समितियों को सक्रिय कर मेडिकल किट के वितरण के साथ-साथ प्रभावित ग्रामों में उपचार की भी व्यवस्था करने की सराहना की ।

वहीं जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामों में अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात करते हुए सतर्कता बरती जा रही है। सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए जरूरतमन्दों को हर संभव सहायता उपलब्ध करायी जाने के इंतजाम हैं। राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन के लिए कन्ट्रोल रूम संचालित किए गए हैं। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 108 नावों के साथ सभी स्तर के इंतजाम हैं।

संबंधित समाचार