फिर बनेगी भाजपा की सरकार- विधान सभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। यह बात विधान सभा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने गुरुवार देर शाम पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनीन्द्र अवस्थी के आवास पर आगामी माह में होने वाले व्यापारी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कही। विधान सभा उपाध्यक्ष ने कहा …

सीतापुर। आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। यह बात विधान सभा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने गुरुवार देर शाम पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनीन्द्र अवस्थी के आवास पर आगामी माह में होने वाले व्यापारी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कही। विधान सभा उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी व शक्तिशाली पार्टी है, कोई भी किसी से गठबंधन करें, वह स्वतंत्र है।

उन्होंने कहा कि एक बार जनता ने फिर मन बना लिया है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाई जाए। नितिन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों को राजनैतिक क्षेत्र में आगें लाने के लिए व्यापारी सम्मेलन आगामी माह में किया जा रहा है। भाजपा ने हमे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है  जिसका हम ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

इस मौके पर विधायक रामकृष्ण भार्गव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुनीन्द्र अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पाण्डेय, संजीव अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, यतीन्द्र अवस्थी, मोनू खेतान, सहित अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे। इससे पूर्व महोली पहुंचने पर विधान सभा उपाध्यक्ष का स्वागत विधायक शंशाक त्रिवेदी, मनोज मिश्रा सहित अन्य नेता व व्यापारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार