हल्द्वानी: टैक्सी चालक ने सवारी से की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने टैक्सी चालक पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मिर्जा कंपाउंड काठगोदाम निवासी हुकुम रजा खान का आरोप है कि वह सिंधी चौराहे में खड़ा था। तभी बुलेरो कार संख्या यूके 04टीए-5107 में बैठे चालक ने उसे बुलाया। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने टैक्सी चालक पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

मिर्जा कंपाउंड काठगोदाम निवासी हुकुम रजा खान का आरोप है कि वह सिंधी चौराहे में खड़ा था। तभी बुलेरो कार संख्या यूके 04टीए-5107 में बैठे चालक ने उसे बुलाया। जब वह पास गया तो वह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। आरोपी ने अपना नाम महेश सुयाल बताते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार