नैनीताल: आपका के बाद अब अपने घरों में रहने से डरने लगे है लोग…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड में आई आपका के बाद पहाड़ों में डर का माहौल है। कुमाऊं के रामगढ़, मुकतेश्वर, धारी, ओखलकांड़ा, नैनीताल में बारिश ने तबाही मचाई। जिस कारण कई परिवारों के घर टूटे और 52 लोग मौत के मुंह में समा गए। तबाही के तसवीरों के बीच नैनीताल जिले के चोपड़ा गांव में लोग अब …

नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड में आई आपका के बाद पहाड़ों में डर का माहौल है। कुमाऊं के रामगढ़, मुकतेश्वर, धारी, ओखलकांड़ा, नैनीताल में बारिश ने तबाही मचाई। जिस कारण कई परिवारों के घर टूटे और 52 लोग मौत के मुंह में समा गए।

तबाही के तसवीरों के बीच नैनीताल जिले के चोपड़ा गांव में लोग अब अपने घरों में रहने से डरने लगे हैं। लोगों का कहना है कि घरों के ऊपर आए मलबे व पत्थर उनके घर में कभी भी गिर सकते हैं।

पत्थरों के डर से करीब ढाई सौ से तीन सौ लोगों को खतरा है। 3 दिन से कई परिवार अपने घरों के बजाए गांव से दूर सोने को मजबूर हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन जल्द से जल्द रात कार्य पहुंचाने की मांग की है।

 

संबंधित समाचार