हल्द्वानी: काठगोदाम रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन हुआ है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस आदि का संचालन सुचारु रहा। स्टेशन से 11 ट्रेनें चलतीं हैं। इसमें दो सवारी गाड़ियां निरस्त हैं। रानीखेत एक्सप्रेस लालकुआं से चलाई जा रही है। बाकी की आठ ट्रेनें यहां से चल रहीं हैं। इधर, स्टेशन प्रशासन ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन हुआ है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस आदि का संचालन सुचारु रहा। स्टेशन से 11 ट्रेनें चलतीं हैं। इसमें दो सवारी गाड़ियां निरस्त हैं। रानीखेत एक्सप्रेस लालकुआं से चलाई जा रही है।

बाकी की आठ ट्रेनें यहां से चल रहीं हैं। इधर, स्टेशन प्रशासन ने बताया कि आपदाग्रस्त हुए ट्रैक को ठीक करने के लिए काम चल रहा है। इसके लिए माल आना शुरू हो गया है। उम्मीद है कि ट्रैक फिर से शुरू हो जाएगा। काठगोदाम से ट्रेनों का संचालन शुरू होने की वजह से यात्रियों को काफी राहत मिली है।

पहले अनुमान था कि अब लालकुआं से ट्रेनों का संचालन होगा लेकिन रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही संचालन शुरू कर दिया।

संबंधित समाचार