हल्द्वानी: यूओयू में बीएड व बी-लिब विशेष शिक्षा के कोर्स शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बताया कि अनुदान आयोग ने बीएड विशेष शिक्षा के दो अन्य पाठ्यक्रमों और पुस्तकालय विज्ञान के अंतर्गत बीलिब पाठ्यक्रम की मान्यता दे दी है। विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) ने वर्तमान सत्र से ही श्रवण बाधिता एवं दृष्टिबाधिता में बीएड विशेष पाठ्यक्रम चलाने के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बताया कि अनुदान आयोग ने बीएड विशेष शिक्षा के दो अन्य पाठ्यक्रमों और पुस्तकालय विज्ञान के अंतर्गत बीलिब पाठ्यक्रम की मान्यता दे दी है।

विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) ने वर्तमान सत्र से ही श्रवण बाधिता एवं दृष्टिबाधिता में बीएड विशेष पाठ्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं। कुलपति ने बताया कि पाठ्यक्रम में प्रवेश अगले सप्ताह से ऑनलाइन शुरू हो जाएंगे।

संबंधित समाचार