कालाढूंगी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विधिक सहायता जागरूकता शिविर का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। नैनीताल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग में विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इमरान मोहम्मद खान ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने …

कालाढूंगी, अमृत विचार। नैनीताल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग में विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर का शुभारंभ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इमरान मोहम्मद खान ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ ही कानूनी जानकारी होना आवश्यक है। जागरूक व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा आसानी से कर सकता है। उन्होंने बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन लोगों को उनके न्यायालय में पैरवी के लिए वकील भी उपलब्ध कराता है जो मुकदमा का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। इस दौरान निःशुल्क कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकें बांटी गई।

शिविर में पुलिस, राजस्व विभाग, समाज कल्याण, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, पूर्ति विभाग, उद्योग, वन आदि विभागों से पहुंचे अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर के दौरान सचिव इमरान मोहम्मद खान ने स्कूली बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे व सही उत्तर देने वालों को चॉकलेट दी।

शिविर में तहसीलदार प्रियंका रानी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद तिवारी, उप खंड शिक्षा अधिकारी अमित चंद, एसआई मेहनाज अंसारी, एसआई महेंद्र राज सिंह, जिला उद्योग से ओपी भट्ट, समाज कल्याण से जसविंदर सिंह, श्रम विभाग से मीनाक्षी कांडपाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, प्रधानाचार्या अनुराधा पांडे, विश्व भारती एजुकेशन ट्रस्ट से मनोज कुमार, प्राधिकरण पीएलबी खष्टी बल्लभ जोशी, मनोज पांडे आदि रहे।

संबंधित समाचार