यूपी: सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ के दौरे पर जाएगा सपा प्रतिनिधि मण्डल, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) का नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल सुल्तानपुर और 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल प्रतापगढ़ 25 अक्टूबर को जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल सुल्तानपुर के ग्राम मिटठनेपुर में दबंग व्यक्तियों ने पुनवासी निषाद की हत्या की जांच व पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचेगा। प्रतिनिधिमण्डल में प्रमुख महासचिव राज नारायण बिन्द, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ (एमएलसी) के …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) का नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल सुल्तानपुर और 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल प्रतापगढ़ 25 अक्टूबर को जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल सुल्तानपुर के ग्राम मिटठनेपुर में दबंग व्यक्तियों ने पुनवासी निषाद की हत्या की जांच व पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचेगा। प्रतिनिधिमण्डल में प्रमुख महासचिव राज नारायण बिन्द, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ (एमएलसी) के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप, विधायक अबरार अहमद, पूर्व विधायक सफदर रजा खान, वरिष्ठ नेता बीएम यादव, सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र मौर्या, जिला महासचिव सलाहउद्दीन अहमद, सपा विधानसभा अध्यक्ष स्वामी नाथ यादव शामिल हैं।

जबकि प्रतिनिधि मण्डल प्रतापगढ़ के लालगंज थानांतर्गत स्थित बाबूतारागंज में फर्जी एनकाउंटर में पुलिस की गोली से घायल तौफीक की मौत की जांच एवं पीड़ित परिवार से मिलने के लिए ग्राम बाबूतारागंज प्रतापगढ़ पहुंचेगा। प्रतिनिधिमण्डल में जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ छविनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भइया राम पटेल, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, पूर्व विधायक श्याद अली, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व प्रत्याशी विधान सभा संजय पाण्डेय, उपाध्यक्ष इरफान जिला, सपा विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वासिक खान, ब्लाक अध्यक्ष शाकिर अली शामिल हैं।

संबंधित समाचार