आज का राशिफल | 24 अक्टूबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज बच्चों के साथ हंसी-मज़ाक चलता रहेगा। व्यवसाय में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नयी सम्पत्ति खरीदने को लेकर विचार बना सकते हैं। अपनी गलतियों और कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करें। विपरीत विचारधारा वाले व्यक्तियों के साथ बहस न करें। वृष राशि आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। शुभ कार्यों में …

मेष राशि

आज बच्चों के साथ हंसी-मज़ाक चलता रहेगा। व्यवसाय में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नयी सम्पत्ति खरीदने को लेकर विचार बना सकते हैं। अपनी गलतियों और कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करें। विपरीत विचारधारा वाले व्यक्तियों के साथ बहस न करें।

वृष राशि

आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। शुभ कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। करियर में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। आप कुछ विशिष्ट कार्यों की तरफ मुड़ सकते हैं। धर्म-कर्म को लेकर दिखावा न करें।

मिथुन राशि

आज अनिद्रा और घबराहट की समस्या हो सकती है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। सीनियर्स आपका विरोध कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े अधीर रहेंगे। लेकिन आज अपने दिल की बात कहने से बचें।

कर्क राशि

आज महिला जातकों को मंहगे उपहार मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप जो काम करना चाहते हैं वहीं करें। अधूरे काम पूरे होने से मन में काफी खुशी रहेगी।

सिंह राशि

आज धर्म-कर्म के मामले में आप काफी रुचि लेंगे। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का शानदार प्रयोग करेंगे। परिवार के लोग किसी कारणवश आपसे नाराज हो सकते हैं। सभी काम सरलता से होते हुए प्रतीत होंगे।

कन्या राशि

आज विदेश में रहने वाले लोगों को घर की याद आयेगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोग अवकाश को लेकर बॉस से चर्चा कर सकते हैं। व्यवहार संयमित रखें और दूसरों के मामलों में ज्ञान देने से बचें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।

तुला राशि

आज दाम्पत्य जीवन थोड़ा उदासीन हो सकता है। लेकिन आप अपना व्यवहार जीवनसाथी के प्रति अच्छा रखें। शोध कार्यों के प्रति आपकी रुचि हो सकती है। दोस्तों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। निम्न रक्तचाप और थकान की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज आपके द्वारा किये गये कार्य से लोग प्रेरणा लेंगे। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसन्द करेंगे। वैवाहिक सम्बन्ध काफी रोमांटिक रहने वाले हैं। शाम के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

धनु राशि

आज आपको कारोबार में मनचाही उन्नति मिलने की सम्भावना है। मानसिक शान्ति के लिये मन्दिर जा सकते हैं। धन की समस्या दूर होगी। पार्टनर के साथ विवाद समाप्त होगा। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

मकर राशि

आज परिवार के कुछ लोग आपकी निन्दा कर सकते हैं। कारोबार में स्थिरता रहेगी। दिन की शुरुआत कुछ खास ठीक नहीं रहेगी। जीवनसाथी पर नाराज हो सकते हैं। मसालेदार भोजन से बचें वरना कब्ज की समस्या भी हो सकती है।

कुंभ राशि

आज आप बोरियत महसूस करेंगे। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। घर की परिस्थितियों के सामने स्वयं को असहज महसूस करेंगे। मच्छरों से सावधान रहें। शाम के समय कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। इससे आपका मूड फ्रेश हो जायेगा।

मीन राशि

आज आप उलझे हुए मामलों को सुलझा लेंगे। गलत कार्यों में अपना दिमाग न लगायें। माता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। अपना व्यवहार सबके प्रति अच्छा रखें। किराये के घर में रहने वालों के मन में नये घर को लेकर चिन्ता बढ़ सकती है।