हल्द्वानी: एक महीने में सात रुपये बढ़े पेट्रोल के दाम
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महीने में लगभग हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि 24 सितंबर को पेट्रोल का दाम 97.05 रुपए प्रति लीटर था। जबकि 23 अक्टूबर को दाम बढ़कर 102.50 रुपए प्रति लीटर हो गई। एक माह के दौरान पेट्रोल के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महीने में लगभग हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि 24 सितंबर को पेट्रोल का दाम 97.05 रुपए प्रति लीटर था।
जबकि 23 अक्टूबर को दाम बढ़कर 102.50 रुपए प्रति लीटर हो गई। एक माह के दौरान पेट्रोल के दाम 5.45 जबकि डीजल के दाम 7.20 रुपए बढ़ चुके हैं। इधर, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई दर बढ़ी है। आमजन की जेब पर इसका सीधा असर हुआ है।
