अयोध्या: नौजवान सभा की जिला काउंसिल का हुआ चुनाव, सुधांशु बने अध्यक्ष
अयोध्या। अखिल भारतीय नवजवान सभा का जिला सम्मेलन रविवार को प्रेस क्लब में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के पर्यवेक्षक नवजवान सभा के प्रदेश कौसिंल सदस्य अमजद शाह की मौजूदगी में हुए जिला कौसिंल के चुनाव में सुधांशु पांडेय अध्यक्ष, लकी सिंह मंत्री, त्रिभुवन यादव उपाध्यक्ष, अंकुर सिंह, शुभम यादव सहायक मंत्री व राजकुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष एवं …
अयोध्या। अखिल भारतीय नवजवान सभा का जिला सम्मेलन रविवार को प्रेस क्लब में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के पर्यवेक्षक नवजवान सभा के प्रदेश कौसिंल सदस्य अमजद शाह की मौजूदगी में हुए जिला कौसिंल के चुनाव में सुधांशु पांडेय अध्यक्ष, लकी सिंह मंत्री, त्रिभुवन यादव उपाध्यक्ष, अंकुर सिंह, शुभम यादव सहायक मंत्री व राजकुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष एवं विनीत कनौजिया मीडिया प्रभारी निर्वाचित हुए। जिला कमेटी में पन्द्रह सदस्य भी चुने गए।
पर्यवेक्षक अमजद शाह ने कहा कि सरकारें रोजगार छीन कर नवजवानोें को उनके अधिकार से वंचित कर रही है। अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल लकी सिंह, त्रिभुवन यादव, विनीत कनौजिया ने की। संचालन भाकपा प्रदेश कौसिंल के सदस्य अशोक कुमार तिवारी ने किया। सम्मेलन को भाकपा जिला मंत्री राम तीरथ पाठक, सूर्यकांत पाण्डेय, ओमप्रकाश यादव, शैलेंद्र सिंह फौजी ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी की।
