हल्द्वानी: अनशन पर बैठे सफाई कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले तीन दिनों से अनशन पर बैठे कर्मचारी अमित कुमार की रविवार को हालत बिगड़ गई। कमजोरी होने पर उन्हें चक्कर आ गए। कर्मचारियों व समर्थन देने पहुंचे पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन सुमित हृदयेश ने जब इसकी जानकारी प्रशासन को दी तो आनन फानन में मौके पर एक चिकित्सक को भेजा गया। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले तीन दिनों से अनशन पर बैठे कर्मचारी अमित कुमार की रविवार को हालत बिगड़ गई। कमजोरी होने पर उन्हें चक्कर आ गए। कर्मचारियों व समर्थन देने पहुंचे पब्लिसिटी कमेटी के चेयरमैन सुमित हृदयेश ने जब इसकी जानकारी प्रशासन को दी तो आनन फानन में मौके पर एक चिकित्सक को भेजा गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में निगम के अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा और बढ़ गया है।

देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पिछले सत्रहवें दिन से बर्खास्त हुए कर्मचारियों की बहाली की मांग करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। 22 अक्टूबर से संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार अनशन पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह के अनुसार भूखे रहने की वजह उनकी तबीयत बिगड़ी थी। सूचना पर पहुंचे चिकित्सक ने इस कर्मचारी का पल्स रेट और ब्लड प्रेशर चेक किया।

उसके बाद यूरिन टेस्ट के लिए नमूना लिया। स्वास्थ्य जांचने के बाद चिकित्सक चले गए। समर्थन में पहुंचे सुमित हृदयेश, गुरप्रीत सिंह, देव भूमि व्यापार मंडल की वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष दीपा जयसवाल, पूर्व छात्र संघ सचिव कोमल जयसवाल ने पूर्व में स्वास्थ्य परीक्षण न होने को प्रशासन की लापरवाही बताया। इस दौरान अनिल भारती, विजय पाल, रवि चिंडालिया, चौधरी अशोक, विजय, आशीष आदि कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।

संबंधित समाचार