अयोध्या: राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की तैयारी ने पकड़ी गति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए अयोध्या में राम की पैड़ी के घाटों पर दीपों को बिछाने एवं रामायण कालीन प्रसंग को उकेरने के लिए चिह्नीकरण के कार्यों में तेजी लाई गई है। शनिवार देर शाम कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के राम की पैड़ी पर निरीक्षण के …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए अयोध्या में राम की पैड़ी के घाटों पर दीपों को बिछाने एवं रामायण कालीन प्रसंग को उकेरने के लिए चिह्नीकरण के कार्यों में तेजी लाई गई है। शनिवार देर शाम कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के राम की पैड़ी पर निरीक्षण के उपरांत चिह्नीकरण के कार्य ने गति पकड़ी।

नोडल अधिकारी प्रो. शैलेन्द वर्मा के नेतृत्व में 32 घाटों पर दीए बिछाने एवं रामायण कालीन प्रसंगों को आच्छादित किए जाने के लिए शनिवार से चिह्नीकरण का कार्य किया जा रहा है जो 30 अक्टूबर तक चलता रहेगा। एक नवम्बर को घाटों पर स्वयंसेवकों द्वारा अंतिम रूप दिया जायेगा। उसके पश्चात दीए बिछाने का कार्य किया जायेगा।

संबंधित समाचार