अमेठी: रिटायर्ड फौजी पर पिकअप चढ़ाकर मारने वाले हत्यारे गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले में सप्ताह भर पूर्व हुए रिटायर्ड फौजी संतोष सिंह हत्याकांड का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुंशीगंज पुलिस और एसओजी टीम ने हत्या में प्रयुक्त वाहन के साथ दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दो आरोपियों में से एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। फौजी हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी …

अमेठी। जिले में सप्ताह भर पूर्व हुए रिटायर्ड फौजी संतोष सिंह हत्याकांड का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुंशीगंज पुलिस और एसओजी टीम ने हत्या में प्रयुक्त वाहन के साथ दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दो आरोपियों में से एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। फौजी हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी दिनेश सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि हत्यारोपी विजय प्रताप उर्फ गल्लन और उदय प्रताप सिंह की मृतक संतोष सिंह से काफी समय से रंजिश चली आ रही थी।

इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने साजिश के तहत एक पिकअप गाड़ी खरीदी। आपस में बातचीत के लिए दो नए मोबाइल फोन और दो नया सिम भी खरीदा। दोनों फोन के जरिए संतोष सिंह की रेकी करते हुए लोकेशन गाड़ी चालाक श्याम बिहारी शुक्ला को देते रहे। इसी साजिश के तहत श्याम बिहारी शुक्ला ने 17 अक्टूबर को संतोष सिंह का पीछाकर दीनापुर पुलिया के पास पिकअप से टक्कर मारकर हत्या कर दी।

घटना के बाद मोबाइल फोन और सिम को आरोपियों ने नष्ट कर दिया था। घटना को अंजाम देने के लिए विजय प्रताप और उदय प्रताप ने श्याम बिहारी शुक्ला को 1 लाख 85 हजार रुपए में पिकअप खरीद कर दी थी और कहा था कि घटना के बाद गाड़ी तुम्हारी हो जाएगी। एसपी ने बताया कि एसओ मुंशीगंज संदीप राय और एसओजी प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर पिकअप में सवार विजय प्रताप सिंह और श्याम बिहारी शुक्ला को दरपीपुर गरथोलिया रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विजय प्रताप के खिलाफ आठ मामले दर्ज है।

संबंधित समाचार