बाराबंकी: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने चढ़ाई देवा मजार पर चादर, जानें क्या कहा?
बाराबंकी। सूफी सन्तों की दुआओं की बदौलत आज संसार चल रहा है पीर-फकीरों ने हमेशा समाज को एकता का सन्देश दिया है। हम सभी लोगों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। उक्त विचार रविवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने देवा स्थित हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर …
बाराबंकी। सूफी सन्तों की दुआओं की बदौलत आज संसार चल रहा है पीर-फकीरों ने हमेशा समाज को एकता का सन्देश दिया है। हम सभी लोगों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। उक्त विचार रविवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने देवा स्थित हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर पेश करने के बाद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि आप सभी लोग एक होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करे, तभी हमारी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी।
उत्तर प्रदेश का हर वर्ग वर्तमान सरकार से परेशान है आप सभी लोग प्रदेश की जनता के बीच जाकर पूर्व में सपा सरकार द्वारा जनता के लिए किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को बताए और प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखे। जिससे इनका असली चेहरा प्रदेश के लोग जान सकें और 2022 में सभी लोग समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान कर सपा की सरकार बनाये। उक्त अवसर पर मो. रिजवान संजय, अमित सिंह, मो. आलम कुरैसी, वैश अन्सारी, मो. उवैद शानू, विश्राम पाल धनगर, मनोज यादव, मिन्टू वर्मा समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
