बरेली: छह डेंगू के मरीज मिले, बच्चे की संदिग्ध मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में रविवार को डेंगू के छह नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 322 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू के मामलों से निपटने के लिए एंटी लार्वा अभियान अधिक सक्रिय कर दिया है। इसके तहत 151 मलेरिया की जांच की …

बरेली, अमृत विचार। जिले में रविवार को डेंगू के छह नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 322 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू के मामलों से निपटने के लिए एंटी लार्वा अभियान अधिक सक्रिय कर दिया है। इसके तहत 151 मलेरिया की जांच की गई। गनीमत रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं डेंगू की जांच के लिए 11 मरीजों के सैंपल जिला अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार तक आएगी।

लगातार गंभीर हो रहा डेंगू का डंक जिले के लिए बढ़ा खतरा साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की 20 से अधिक टीमें एंटी लार्वा अभियान में जुटी हुई हैं, जो लोगों को डेंगू मच्छर से बचाव से लेकर उसकी रोकथाम सहित स्वास्थ्य की जांच भी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू की जांच के लिए अब तक 4586 सैंपल लिए है, जिनमें से 322 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार डेंगू ग्रसित मरीजों को निजी व सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

छह माह के बच्चे को कई दिन से था बुखार
जिले में रविवार को सुभाष नगर के मोहल्ला मिलक रोंधी निवासी एक छह माह के बच्चे की संदिग्ध बुखार के चलते मौत हो गई। बच्चे के पिता उत्तम लाल ने बताया कि उनके 6 माह के बच्चे लवी को बीते दिनों बुखार की शिकायत पर स्थानीय डाक्टर को दिखाया। शनिवार दोपहर जब बच्चे की हालत अधिक गंभीर हुई तो परिजनों ने जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने बच्चे की जांच की तो बच्चा पाइरेक्सिया यानि लंबे समय से फीवर से ग्रसित और डायरिया से ग्रसित मिला। बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उपचार शुरू किया गया, लेकिन शनिवार देर रात बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

संबंधित समाचार