मध्यप्रदेश: करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि ऊमरी थाना क्षेत्र के नुन्हाटा गांव में कल करवा चौथ की रात करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो …

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि ऊमरी थाना क्षेत्र के नुन्हाटा गांव में कल करवा चौथ की रात करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गयी।

यह परिवार बैलगाड़ी पर जा रहे थे तभी झूल रहे तार की चपेट में आने से श्याम सिंह, उनकी पत्नी चिरैया और छह वर्षीय बेटी की मौत हो गयी। इस घटना में दो अन्य लोग करंट की चपेट में आने से झुलस गये है। इन दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें…

जम्मू में कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने की गृह मंत्री शाह से मुलाकात

संबंधित समाचार