26 से 28 अक्तूबर तक लालकुआं से इज्जतनगर के बीच नहीं चलेगी लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम में शंटिग नेक ब्लॉक हो जाने के कारण कासगंज-लालकुआं विशेष गाड़ी (05381) 25 से 27 अक्टूबर तक इज्जतनगर से लालकुंआ के मध्य निरस्त रहेगी। लालकुआं-कासगंज विशेष गाड़ी (05370 ) 26 से 28 अक्टूबर तक लालकुंआ से इज्जतनगर के मध्य निरस्त रहेगी। इसके साथ ही  उत्तर रेलवे के हरिद्वार-लक्सर स्टेशनों के बीच …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम में शंटिग नेक ब्लॉक हो जाने के कारण कासगंज-लालकुआं विशेष गाड़ी (05381) 25 से 27 अक्टूबर तक इज्जतनगर से लालकुंआ के मध्य निरस्त रहेगी। लालकुआं-कासगंज विशेष गाड़ी (05370 ) 26 से 28 अक्टूबर तक लालकुंआ से इज्जतनगर के मध्य निरस्त रहेगी।

इसके साथ ही  उत्तर रेलवे के हरिद्वार-लक्सर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते लक्सर स्टेशन पर 24 व 25 अक्टूबर को प्री-इंटरलॉक व 26 से 29 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉक कार्य होना है। इस कारण काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चलने वाली देहरादून एक्सप्रेस (02092-02091) तीन दिन निरस्त रहेगी।

काठगोदाम से 26, 27 व 29 अक्टूबर को चलने वाली काठगोदाम-देहरादून विशेष गाड़ी (02092 ) निरस्त रहेगी। वहीं, देहरादून से 26, 27 व 29 अक्टूबर को चलने वाली देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी ( 02091) निरस्त रहेगी।
काठगोदाम से 27 अक्टूबर को चलने वाली काठगोदाम-देहरादून विशेष गाड़ी (04125 ) नजीबाबाद में शार्ट टर्मिनेट होगी।

देहरादून से 26 व 28 अक्टूबर को चलने वाली देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी (04126 ) नजीबाबाद से चलाई जाएगी।

संबंधित समाचार