तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झगड़ा, 3 कैदी घायल, 4 गिरफ्तार
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में फिर कैदियों के बीच झगड़ा हो गया। इस बार कैदियों के बीच झगड़े के दौरान ब्लेड का प्रयोग किया। जिससे तीन कैदी घायल हो गए। एक घायल को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कैदियों में से 2 को सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार फिलहाल …
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में फिर कैदियों के बीच झगड़ा हो गया। इस बार कैदियों के बीच झगड़े के दौरान ब्लेड का प्रयोग किया। जिससे तीन कैदी घायल हो गए। एक घायल को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कैदियों में से 2 को सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार फिलहाल यह सभी कैदी खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं। तीनों घायल कैदी जेल नंबर-1 में बंद हैं। इस मामले में जेल में ही बंद 4 कैदियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना शनिवार की है। हरि नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़े-
प्रधानमंत्री मोदी का यूपी का दौरा आज, 9 मेडिकल कॉलेज का करेंगे उद्घाटन
