बरेली कॉलेज में शिक्षक संघ व कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, लगाए ताले
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में आज शिक्षक संघ व कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। कर्मचारियों व शिक्षक संघ ने हड़ताल के दौरान कॉलेज में ताले लगा दिए। वहीं, छात्रों द्वारा हुई तोड़फोड़ के खिलाफ कर्मचारियों व शिक्षक संघ की मांग है कि जब तक नामजद मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में आज शिक्षक संघ व कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। कर्मचारियों व शिक्षक संघ ने हड़ताल के दौरान कॉलेज में ताले लगा दिए। वहीं, छात्रों द्वारा हुई तोड़फोड़ के खिलाफ कर्मचारियों व शिक्षक संघ की मांग है कि जब तक नामजद मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, हड़ताल की वजह से दूरदराज से आए छात्र- छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं, बरेली कॉलेज में कर्मचारियों शिक्षकों के हड़ताल का असर कॉलेज कैंपस में स्टेट बैंक शाखा पर भी देखने को मिला। बता दें कि कॉलेज का मुख्य गेट बंद होने के कारण ग्राहक बैंक में नहीं आ पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें…
सीतापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
