मुरादाबाद : डेंगू के बेहतर इलाज में लापरवाही पर बिफरी शिवसेना
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में डेंगू के बढ़ते कहर और हो रही मौत के बावजूद जिला अस्पताल में समुचित इलाज व जांच न होने से नाराज शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र राणा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा सरकारी अस्पताल में जांच व इलाज में सुस्ती का फायदा उठाकर निजी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में डेंगू के बढ़ते कहर और हो रही मौत के बावजूद जिला अस्पताल में समुचित इलाज व जांच न होने से नाराज शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र राणा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
कहा सरकारी अस्पताल में जांच व इलाज में सुस्ती का फायदा उठाकर निजी अस्पताल मरीजों को लूट रहे हैं। इसे बंद कराया जाए। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों का रैपिड किट से डेंगू की जांच हो। जिला प्रमुख वीरेंद्र राणा ने कहा कि शहर के मोहल्लों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराकर फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव नियमित रूप से कराई जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो शिव सैनिक अधिकारियों का घेरा करेंगे।
