नैनीताल: अस्पताल के बाहर नवजात को फेंककर भागने लगी अविवाहित युवती, मचा हड़कंप
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के गरमपानी से एक ऐसी खबर सामने आई जिस पढ़ कर आप भी कहेंगे कि भला ऐसा कौन कर सकता है। बता दें रविवार शाम एक युवती अपनी मां और चाची के साथ अस्पताल पहुंची थी। दरसल युवती के पेट में अचानक बहुत दर्द होने लगा। जिसके बाद वह नजदीकी स्वास्थय …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के गरमपानी से एक ऐसी खबर सामने आई जिस पढ़ कर आप भी कहेंगे कि भला ऐसा कौन कर सकता है। बता दें रविवार शाम एक युवती अपनी मां और चाची के साथ अस्पताल पहुंची थी। दरसल युवती के पेट में अचानक बहुत दर्द होने लगा।

जिसके बाद वह नजदीकी स्वास्थय केंद्र पहुंची। जिसके बाद वह शौचालय चली गई। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने वाली अविवाहिता थी। जो बच्चे को जन्म देने के बाद उसे फेंककर जाने लगी। मगर युवती और उसकी मां और ताई को एक अस्पताल के कर्मचारी ने पकड़ लिया। घर जा रहे एएनएम के पति पूरन सिंह को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दे गई। पूरन सिंह ने पहले नवजात को देखा तो उनके होश उड़ गए।
नवजात और युवती को अस्पताल में भर्ती करा दिया। फिलहाल बच्चे व प्रसूता का उपचार किया जा रहा है। बहरहाल बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पूछताछ में प्रसूता अविवाहित निकली है।
युवती की ताई ने बताया कि भतीजी चार पांच महीने पहले दिल्ली से आई है। फिलहाल डॉ. नवजात के स्वास्थ्य की देखभाल में जुटे हुए है। खैरना चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कम्बोज का कहना है कि युवती ने नवजात के जन्म की बात स्वीकार की है। बताया कि बच्चे को उसके परिजनों को सौंपा जाएगा यदि परिजनों ने आनाकानी की तो फिर मुकदमा दर्ज किया जाऐगा।
