रायबरेली: संदिग्ध हालात में महिला ने लगाई फांसी, जांच शुरू
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाल्हेमऊ में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इस पर रहस्य कायम है। हालांकि मृतका के पति ने आत्महत्या की बात की है। ग्राम बाल्हेमऊ ग्राम सभा निवासी वंदना …
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाल्हेमऊ में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इस पर रहस्य कायम है। हालांकि मृतका के पति ने आत्महत्या की बात की है।
ग्राम बाल्हेमऊ ग्राम सभा निवासी वंदना मिश्र पत्नी अजय मिश्र का शव सोमवार की दोपहर घर के अंदर बीम पर लगी खूंटी में रस्सी के सहारे फांसी पर लटका मिला। घटना के समय घर में छोटी पुत्री अनन्या था। उसने अपनी मां को फांसी पर लटका देखा तो मामले की जानकारी घर के बाहरी हिस्से में संचालित मेडिकल स्टोर की दुकान पर बैठे अपने पिता अजय को दी। अजय ने अंदर जाकर देखा तो वंदना की मौत हो चुकी थी। अजय की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाल इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच होगी। बताते हैं कि मृतका दो पुत्री आराध्या, अनन्या और एक पुत्र आदित्य की मां थी।
क्यों नहीं सुनाई पड़ी महिला की चीख
जिस तरह महिला का शव फंदे से लटका मिला है। वह रहस्य के घेरे में है। महज छह फुट ऊंची बीम के कुंडे से वंदना ने फांसी लगाई है। पति अजय के मुताबिक घर पर छोटी बेटी थी और वह मेडिकल स्टोर पर था। सवाल यह है कि क्या छोटी बेटी अनन्या ने मां को फांसी लगाने से नहीं रोका। वहीं फांसी लगने पर क्या वंदना की चीख बाहर मेडिकल स्टोर पर बैठे पति के कानों तक नहीं पहुंची। वहीं पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देख अजय की आंख में पत्नी की मौत की सिकन नहीं दिखी।
यही नहीं जब पुलिस अनन्या से पूछताछ कर रही थी तो अजय ने उसे टोका भी, जिस पर पुलिस ने अजय को बुलाकर ताकीद भी कराया। मामले में पति का कहना है कि वंदना ने आत्महत्या की है लेकिन किस कारण से ऐसा कदम उठाया है। इस पर वह कोई जानकारी नहीं दे सका।
