हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में तीन पालियों में 2251 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 174 रहे गैरहाजिर
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को तीन पालियों में परीक्षाएं संपन्न हुईं जिसमें पंजीकृत 2425 विद्यार्थियों में से 2251 ने परीक्षा दीं। सुबह आठ बजे से पहली पाली में बीएससी प्रथम वर्ष जूलॉजी के 418 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 54 अनुपस्थित रहे। बीए फर्स्ट ईयर शिक्षाशास्त्र के 165 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 30 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को तीन पालियों में परीक्षाएं संपन्न हुईं जिसमें पंजीकृत 2425 विद्यार्थियों में से 2251 ने परीक्षा दीं।
सुबह आठ बजे से पहली पाली में बीएससी प्रथम वर्ष जूलॉजी के 418 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 54 अनुपस्थित रहे। बीए फर्स्ट ईयर शिक्षाशास्त्र के 165 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 30 अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में 11 बजे से बीकॉम फर्स्ट ईयर के 818, बीए थर्ड ईयर अंग्रेजी साहित्य के 6 और बीएडी चतुर्थ सेमेस्टर के 96 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। तीसरी पाली में बीए षष्ठम सेमेस्टर के 748 विद्यार्थियों ने परीक्षा दीं, 13 अनुपस्थित रहे।
