हल्द्वानी: बीमार बनकर बेस और सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री… फिर जो हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी अस्पताल में आम आदमी को इलाज के दौरान किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इस बात का अंदाजा लगाने के लिए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने कोशिश की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत हल्द्वानी में सरकारी अस्पतालों के हाल जानने के लिए गुपचुप तरीके से अस्पतालों में पहुंचे। उन्होंने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी अस्पताल में आम आदमी को इलाज के दौरान किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इस बात का अंदाजा लगाने के लिए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने कोशिश की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत हल्द्वानी में सरकारी अस्पतालों के हाल जानने के लिए गुपचुप तरीके से अस्पतालों में पहुंचे। उन्होंने मरीज बनकर एसटीएच और बेस अस्पताल में खुद का उपचार कराया और वापस आ गए।

विगत दिनों स्वास्थ्य मंत्री आपदा राहत के चलते कुमाऊं के दौरे पर थे। 23 अक्टूबर को इसी दौरान वह रात के समय सरकारी अस्पतालों के हाल जानने पहुंच गए। सबसे पहले वह सुशीला तिवारी अस्पताल गए। उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा लिया, जिस वजह से उनको कोई पहचान नहीं पाया। यहां उन्होंने पर्ची कटवाई और सिरदर्द की बात कहकर खुद का उपचार कराया। इस दौरान वह अस्पताल में करीब एक घंटा तक रहे।

इसके बाद वह बेस अस्पताल पहुंच गए। यहां भी करीब 18 मिनट तक रूके और खुद का इलाज कराया। उन्होंने अकेले की वार्डों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कोई भी नहीं पहचान नहीं पाया कि स्वास्थ्य मंत्री स्वयं ही अस्पतालों में इलाज के बहाने अस्पताल का निरीक्षण कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि अस्पतालों में जो भी कमियां मिली हैं, वह दूर की जाएंगी।

 

संबंधित समाचार