पीलीभीत: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। धान कटाने की अफरा तफरी ऐसी मची की एक मासूम बच्ची ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार को ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर परिजन बदहवास है। घुंघचाई चौकी के गांव ज्ञानपुर महोलिया …

पूरनपुर, अमृत विचार। धान कटाने की अफरा तफरी ऐसी मची की एक मासूम बच्ची ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार को ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर परिजन बदहवास है।

घुंघचाई चौकी के गांव ज्ञानपुर महोलिया निवासी अशफाक का भाई नसीम अपने खेतों में ट्रैक्टर ट्राली से धान लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही रजी अहमद के यहां रिश्तेदारी में आए सरताज के बच्चे कुछ दिन पहले से रह रहे थे। पुत्री आलिया खेलकूद के दौरान ट्रैक्टर के नजदीक पहुंच गई और ट्रैक्टर ट्राली जब चला तो उसकी चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन और ग्रामीण उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई है। इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।मामले को निपटाने के लिए दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।चौकी प्रभारी राजीव चौहान ने बताया ऐसे किसी भी मामले की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।न ही कोई चौकी पर आया अगर तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार