बाराबंकी: पत्नी को ट्रक के आगे फेंक हाईवे से फरार हुआ पति, जानें मामला
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में दिल को दहला देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जो मानवता को झकझोर देने वाला है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेजी से दौड़ रहे ट्रक के आगे फेंक कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ज्योति नाम की महिला का …
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में दिल को दहला देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जो मानवता को झकझोर देने वाला है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेजी से दौड़ रहे ट्रक के आगे फेंक कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ज्योति नाम की महिला का मेलारायगंज निवासी अरुण की पत्नी है। जिसका मायका सैदनपुर का है।
रात 8 बजे के करीब उसका पति उसे बाइक पर बैठाकर सफदरगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर के निकट हावे पर छोड़ कर फरार हो गया। जिसके बाद ज्योति की चीखे सुनकर लोगों का मजमा लग गया। लोगों ने उसकी पूरी बात सुनने के बाद पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ज्योति को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजकर उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
